हार्डवेयर और बिल्डिंग मटेरियल के लिए उधार खाता
हार्डवेयर और बिल्डिंग मटेरियल में उधार बड़ा होता है और ठेकेदार के ज़रिये आता है, जिसे ख़ुद मकान मालिक से पैसे मिलने का इंतज़ार होता है। Baki Fast में हर ठेकेदार या साइट का अलग खाता रखें, हर डिलीवरी चालान नंबर के साथ लिखें और महीने के आख़िर में साफ़ स्टेटमेंट भेजें।
अपडेट किया गया:
बिल्डिंग मटेरियल में उधार कैसे चलता है?
मकान बन रहा है तो सामान रोज़ जाता है: आज 50 बैग सीमेंट, कल सरिया, परसों पाइप, नल-फ़िटिंग और पेंट। ज़्यादातर ऑर्डर ठेकेदार, मिस्त्री या प्लंबर देते हैं, और वे तब देते हैं जब मकान मालिक उन्हें अगली किस्त देता है। एक ठेकेदार की एक साथ तीन-चार साइटें चलती हैं, और खाता ₹50,000 से ₹2,00,000 तक पहुँच जाता है।
कुछ मकान मालिक सीधे भी खाता खुलवाते हैं: “जो सामान मिस्त्री मँगाए, मेरे खाते में लिख देना।” तब सामान लेने वाला मिस्त्री होता है और पैसे देने वाला मालिक।
आम तौर पर क्या गड़बड़ होता है?
- कौन-सी साइट? एक ठेकेदार के सारे ऑर्डर एक लाइन में, तो मकान मालिक पूछे “मेरे घर में कितना गया?”, जवाब नहीं मिलता।
- चालान गुम: गाड़ी पर भेजा माल, पर पक्की पर्ची नहीं मिली, तो महीने बाद बहस।
- रेट ऊपर-नीचे: सीमेंट या सरिया का रेट हफ़्ते में बदलता है; बाद में याद नहीं रहता कि किस दिन किस रेट पर गया।
- लौटाया माल: बचे हुए बैग या पाइप वापस आए, पर खाते से घटाए नहीं गए।
Baki Fast में हार्डवेयर की बही कैसे शुरू करें?
- हर ठेकेदार के लिए ग्राहक जोड़ें। जहाँ हर मकान का हिसाब अलग चाहिए, वहाँ साइट के नाम से अलग खाता बनाएँ, जैसे “अनिल ठेकेदार - सेक्टर 5 साइट”।
- डिलीवरी सामान की लाइनों में लिखें: “50 बैग सीमेंट × ₹390”, “12 मीटर पाइप × ₹85”। उस दिन का रेट एंट्री में रहता है।
- नोट में चालान नंबर और गाड़ी नंबर डालें; Pro में चालान की फ़ोटो भी एंट्री के साथ लगा सकते हैं।
- माल लौटे तो पैसे लें दबाएँ, प्रकार में वापसी चुनें और नोट में लिखें “8 बैग सीमेंट”। खाते से घट जाता है, गल्ले में नकद नहीं जुड़ता, और स्टेटमेंट में अलग दिखता है।
- बड़े खाते पर उधार की सीमा और चुकाने की तारीख़ रखें; बड़ा बिल हो तो किस्तें में बाँट दें।
- महीने के आख़िर में ठेकेदार को स्टेटमेंट भेजें; वह उसे सीधे मकान मालिक को दिखा सकता है।
ठेकेदार को भेजने वाला मैसेज
नमस्ते अनिल भाई, बालाजी हार्डवेयर से। सेक्टर 5 वाली साइट का अक्टूबर तक का खाता ₹1,42,800 है, इसमें ₹38,500 का भुगतान घटा दिया है। पूरा स्टेटमेंट चालान नंबर के साथ PDF में भेजा है। मालिक से अगली किस्त मिलते ही कम से कम ₹50,000 भेज दें तो अच्छा। UPI: balajihardware@okhdfcbank। धन्यवाद।
बड़ा उधार देने से पहले भुगतान का प्लान लिखकर तय करें, जैसे “हर 15 दिन में ₹25,000”। किस्त कैलकुलेटर से तारीख़ें और रकम पहले से देख लें, और ऐप में वही किस्तें लिखें।
सवाल-जवाब
एक ठेकेदार की कई साइटें हैं। एक खाता रखें या कई?
अगर मकान मालिक अलग-अलग हिसाब माँगते हैं, तो हर साइट का अलग खाता सबसे साफ़ है। नहीं तो एक खाता रखें और हर एंट्री के नोट में साइट का नाम लिखें; नोट से खोज भी सकते हैं।
क्या Baki Fast GST बिल बनाता है?
नहीं, Baki Fast इनवॉइस या GST बिल नहीं बनाता। बिल अपने बिलिंग सॉफ़्टवेयर से दें और Baki Fast में उधार और वसूली का हिसाब रखें; ज़्यादा उधार बेचने के नियम में।
क्या दुकान का लड़का भी एंट्री लिख सकता है?
Pro के क्लाउड सिंक से वही बही दूसरे फ़ोन या कंप्यूटर पर खुलती है, तो काउंटर पर बैठा कोई भी एंट्री लिख सकता है।