रिपोर्ट और Excel
रिपोर्ट टैब दिन और अवधि का हिसाब जोड़ देता है: कितना उधार गया, कितना वसूल हुआ, किसकी तारीख़ निकल गई। पूरी बही आप कभी भी Excel में निकाल सकते हैं।
अपडेट किया गया:
दिन का हिसाब
आज दिया गया उधार, मिले पैसे और गल्ले में कुल कितना आया, सब एक स्क्रीन पर। गल्ला बंद करने से पहले एक नज़र काफ़ी है।
Excel और CSV
सेटिंग में Excel / CSV में एक्सपोर्ट से पूरी बही .xlsx या .csv फ़ाइल में निकालें: ग्राहक, बकाया और एंट्री। आपका डेटा कभी ऐप में बंद नहीं रहता; यह फ़ाइल आप अपने CA या अकाउंटेंट को भी भेज सकते हैं।
Pro में और गहरी नज़र
- किसी भी तारीख़ से तारीख़ तक की Excel रिपोर्ट
- किसी पुरानी तारीख़ का बकाया (“31 मार्च को किसके कितने बाकी थे?”)
- 12 महीने का चार्ट, उधार कितना पुराना है और पैसे औसतन कितने दिन में आते हैं
- अलग-अलग करेंसी का एक कुल (आज के रेट पर)
मार्च के आख़िर में साल का हिसाब मिलाना हो, तो पुरानी तारीख़ का बकाया और तारीख़ वाली Excel रिपोर्ट सबसे काम की हैं। पुराना उधार महंगाई से कितना घटा, यह ऐप के बिना भी देख सकते हैं: महंगाई और पुराना उधार कैलकुलेटर।
सवाल-जवाब
क्या Excel से डेटा ला सकते हैं?
हाँ, बकाया या तारीख़ वाली एंट्री की Excel या CSV फ़ाइल दूसरे ऐप या Excel से लाएँ से इंपोर्ट करें, या सेल कॉपी करके चिपकाएँ। तरीका डायरी से ऐप पर गाइड में है।
क्या रिपोर्ट के लिए इंटरनेट चाहिए?
नहीं। रिपोर्ट आपके फ़ोन की एंट्री से ही बनती हैं।