बैकअप और प्राइवेसी
काग़ज़ की बही भीग जाती है या खो जाती है। Baki Fast में आपकी एंट्री फ़ोन में रहती हैं, हर दिन अपने-आप बैकअप होती हैं और लॉक की जा सकती हैं। क्लाउड में जाती हैं तो एन्क्रिप्ट होकर।
अपडेट किया गया:
न अकाउंट, न पासवर्ड: डेटा आपका
Baki Fast ईमेल, फ़ोन नंबर या पासवर्ड नहीं माँगता। आपकी एंट्री आपके फ़ोन में रहती हैं; किसी विज्ञापन कंपनी या और कहीं नहीं भेजी जातीं।
बैकअप कैसे होता है?
- फ़ोन में हर दिन अपने-आप एक बैकअप
- अभी बैकअप लें एक फ़ाइल बनाता है: उसे Google Drive, ईमेल या WhatsApp पर ख़ुद को भेज दें
- नए फ़ोन पर फ़ाइल से रीस्टोर करें सब कुछ वापस ले आता है
ऐप लॉक
सेटिंग में ऐप लॉक से बही को PIN, फ़ेस या फ़िंगरप्रिंट से बंद करें। फ़ोन दुकान के लड़के या घर में किसी और के हाथ में हो, तब भी बही बंद रहती है।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड क्लाउड बैकअप
एक फ़ोन का क्लाउड बैकअप मुफ़्त है और एक टच में चालू होता है। क्लाउड चालू करते ही बही आपके फ़ोन पर ही एन्क्रिप्ट होती है और सर्वर पर बंद होकर जाती है। सर्वर ग्राहकों के नाम या रकम नहीं देख सकता; चाबी सिर्फ़ आपके डिवाइस और आपको दिए गए रिकवरी कोड में है। फ़ोन बदलें या खो जाए, तो नए फ़ोन में रिकवरी कोड लिखें और बही वापस आ जाती है।
वही बही कंप्यूटर या दूसरे फ़ोन पर भी साथ-साथ चलानी हो, तो यह Pro में है: उस डिवाइस को QR कोड से जोड़ें, जैसे WhatsApp Web जोड़ते हैं।
रिकवरी कोड काग़ज़ पर लिखकर सुरक्षित जगह रखें। कोड या जुड़े हुए दूसरे डिवाइस के बिना एन्क्रिप्टेड डेटा कोई नहीं खोल सकता, हम भी नहीं।
फ़ोन बदलने का पूरा तरीका डायरी से ऐप पर गाइड में भी है।
सवाल-जवाब
Pro ख़त्म होने पर क्या क्लाउड का डेटा मिट जाता है?
नहीं, हर डिवाइस का डेटा उसी पर रहता है और चलता रहता है। एक से ज़्यादा डिवाइस जुड़े हों तो सिंक रुक जाता है; दूसरे डिवाइस हटा दें, तो एक फ़ोन का मुफ़्त क्लाउड बैकअप फिर चलने लगता है।
क्या फ़ोटो का भी बैकअप होता है?
अभी एंट्री में लगी फ़ोटो उसी फ़ोन में रहती हैं जिससे ली गई थीं; वे बैकअप फ़ाइल के साथ जाती हैं।